Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टाइगर जिंदा है के मशहूर एक्टर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। भारतीय सिनेमा के जाने-माने एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार की सुबह 81 साल की उम्र में निधन हो गया। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से हुई है। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार कन्नड़ फिल्म अपना देश में देखा गया था।

बॉलीवुड में गिरीश की आखिरी फिल्म टाइगर जिंदा है थी। इस फिल्म में उनका डॉ शेनॉय का किरदार काफी मशहूर हुआ था। गिरीश ने कर्नाटक आर्ट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए वे इंग्लैंड चले गए।

पढ़ाई पूरी होने के बाद गिरीश वापस भारत लौट आए जिसके बाद चेन्नई के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने 7 साल तक काम किया। लेकिन जब इस काम में उनका मन नहीं लगा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया और थियेटर के लिए काम करने लगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending