Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

घर से सामान लेने निकली थी 13 वर्षीय हिंदू लड़की, दरिंदों ने जबरन शराब पिलाकर किया रेप

Published

on

rape with minor in faridabad

Loading

नई दिल्ली। 13 वर्षीय हिंदू लड़की को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मुहम्मद खान जिले की है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 जून को पीड़ित लड़की अपने घर से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर लड़की के पिता और भाई ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद घरवालों को लड़की नजदीक की चीनी मिल के पास मैदान में बेहोश मिली।

पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपी को 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को हैदराबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। होश में आने पर लड़की ने आपबीती बताई।

जिले के एसएसपी जुल्फिकार तालपुर ने बताया कि आगे की जांच के लिए लड़की और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending