मनोरंजन
जवानी में तुषार कपूर की तरह दिखता था ये कॉमेडियन, यकीन न हो तो देख लें तस्वीरें
मुंबई। ‘द कपिल शर्मा’ शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा को हर घर में पहचाना जाता है। जब भी कीकू छोटे पर्दे पर आते हैं अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब गुदगुदाते हैं।
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फोटो भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि उनकी जवानी की। जवानी में कीकू काफी पतले हुआ करते थे।
कीकू की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग उन्हें तूषार कपूर का हमशक्ल बताने लगे। लगभग हर पुरानी फोटो में कीकू हूबहू तुषार की तरह दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर कीकू शारदा काफी फेमस हैं। विवादों से भी उनका नाता रह चुका है। गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री करने की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
कीकू कपिल शर्मा शो के अलावा हातिम कभी हां कभी ना जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं वहीं बड़े पर्दे पर डरना मना है और मिट्टी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं।
When I was told ki acting karni hai toh pehle photos khichwao,,,,, my first ever photo shoot (portfolio) pic.twitter.com/WYCmcFW1Ip
— kiku sharda (@kikusharda) June 3, 2019
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन