Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जगन मोहन रे़ड्डी ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला, इससे पहले कोई नेता नहीं कर सका है ऐसा

Published

on

Loading

हैदराबाद। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) से सत्ता छिनने के बाद वाईआरएस कांग्रेस प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ऐसा फैसला लिया है जो अब तक भारतीय राजनीति के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।

सरकार बनाने के बाद रेड्डी ने पांच उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। ये उपमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।

शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि इनमें से दो उपमुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए काम कर चुके हैं।

इस बारे में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख ने बताया कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे।

शेख का कहना है, “आंध्र प्रदेश की कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।”

 

 

Continue Reading

प्रादेशिक

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह की मौत

Published

on

Loading

हैदराबाद। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाद शहर में दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को कोडाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। मृतकों की पहचान माणिक्यम्मा, चंदर राव, कृष्णम राजू, स्वर्णा, श्रीकांत और लास्या के रूप में हुई है। खम्मम जिले का रहने वाला यह परिवार विजयवाड़ा जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि टक्कर का कारण तेज रफ्तार थी। कार चला रहे व्यक्ति को ट्रक खराब होने का पता ही नहीं चला।

Continue Reading

Trending