Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान की भारत ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। पहले दिन 42.3 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 28-31 करोड़ के बीच बिजनेस कर सकती है। ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

ओपिनिंग डे पर इस बार सलमान ने दूसरों का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही है साथ ही अपनी पिछली फिल्मो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले सलमान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 40.5 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म के दो दिन के कलेक्शन के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

इससे पहले वर्ल्ड कप की  वजह से ये कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म को इससे फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन सलमान की फिल्म ने सभी कयासों को खारिज करते हुए टिकट खिड़की पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की।

भारत साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में नंबर दो पर है। पहले पायदान पर एवेंजर्स एंडगेम है जिसने पहले दिन 53 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending