Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जून के महीने में भी कंबल ओढ़ने को मजबूर हैं ये लोग, जानिए वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जून के महीने में लगभग आधा देश भठ्ठी की तरह हो गया है। देश के कई शहरों में तापमान 45 के पार पहुंच गया है तो कई शहरों ने तापमान के मामले में हाफ सेंचुरी लगा दी है।

इस भीषण गर्मी के बीच आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां के लोग ठंड की वजह से अभी भी कंबल या रजाई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेह (जम्मू कश्मीर)-

जम्मू कश्मीर के लेह में तापमान जून में काफी कम है जिसकी वजह से यहां लोग कंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेह का उच्च तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि निम्न तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच जाता है।

द्रास (जम्मु कश्मीर)-

ये जगह भी जम्मू कश्मीर में ही है। यहां का तापमान तो लेह से भी कम है। यहां का उच्च तापमान 3 डिग्री रहता है, जबकि निम्न तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच रहा है।

समडोंग (सिक्किम)-

सिक्किम के समडोंग में उच्च तापमान तो करीब 17 डिग्री रहता है, लेकिन निम्न तापमान करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ऐसे में यहां लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं।

हेमकुंट (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के हेमकुंट का मौजूदा अधिकतम तापमान 17 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)-

दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी आलम कुछ ऐसा ही है। यहां लोग रात और सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहनने की मजबूर हो गए हैं। तवांग में अधिकतम तापमान 10 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending