Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान की फिल्म ‘भारत’ के लिए पागल हुआ शख्स, सनक में कर डाला ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ इस ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

फैंस अपने फेवरेट स्टार की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का ऐसा भी फैन है जिसने अपने फेरवेट हीरो की फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया।

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष सिंघल नाम के फैन भारत की रिलीज के पहले दिन, पहला शो देखने के लिए नासिक में एक पूरा थिएटर बुक करा दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान के लिए फैंस की इस तरह की दीवानगी देखने को मिली है। हाल ही में सिंगर सोना महापात्रा के एक बयान के बाद सलमान के फैंस ने सरेआम उन्हें धमकी दे दी थी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending