Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल ने 21 दिन पहले ही अमित शाह को लेकर कर दी थी भविष्यवाणी, देखें उनका ट्वीट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार द्वारा गठित की नई कैबिनेट में अमित शाह को गृह मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

लेकिन शाह को गृह मंत्रालय मिलने से पहले एक राजनीतिक शख्स ने उनके लिए ये भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की।

दरअसल, केजरीवाल ने देशवासियों को आगाह करते हुए 10 मई को एक ट्वीट किया था। ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा था कि अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो देश के गृहमंत्री अमित शाह होंगे।

ट्वीट के ठीक 21 दिन बाद केजरीवाल की ये भविष्यवाणी सही साबित हुई और अमित शाह को सरकार में नंबर दो की पोजिशन मिल गई। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आ गए तो अमित शाह गृह मंत्री होंगे।

जिस देश का गृह मंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना। लेकिन जनता ने उनकी अपील पर ध्यान नहीं दिया और जहां उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की बुरी तरह से हार हुई तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली। बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 300 से ज्यादा सीटें हासिल कर ली।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending