Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सचिन के बाद मैडम तुसाद में अब विराट कोहली का पुतला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद अब कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का लॉर्ड्स के मशहूर मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अनावरण किया गया।

मशहूर मैडम तुसाद में कप्तान कोहली के मोम के पुतले अनावरण विश्व कप शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को किया गया।
कोहली के प्रतिमा को भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी से सजाया गया, जिसे खुद कप्तान कोहली ने दान की है।

कोहली दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके मोम के पुतले का मशहूर मैडम तुसाद में अनावरण किया गया है। इससे पहले सचिन के प्रतिमा का 2009 में अनावरण किया गया था।

खेल-कूद

आईपीएल से पहले अयोध्या पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज, राम लला के किए दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। आईपीएल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे। केशव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

इस साल की शुरुआत में ही केशव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

Continue Reading

Trending