Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुश्किल में राहुल गांधी, इतिहास रचने की ओर स्मृति ईरानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 295 सीटों तक पहुंच गई है।

पूरे देश में मोदी की सुनामी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में एक बार फिर बीजेपी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।

वहीं यूपी में भी महागठबंधन को भी तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। यूपी में महागठबंधन होने के बावजूद बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 सीटें लाती दिख रही है।

जबकि सपा बसपा महज 20 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा रही है।

ताजा रुझानों में स्मृति राहुल गांधी से लगभग 14 हजार वोटों से आगे चल रही है। स्मृति सुबह से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

आपको बता दें कि साल 2014 में मोदी लहर होने के बावजूद स्मृति ईरानी इस सीट से हार गई थीं। अगर स्मृति इस सीट से राहुल गांधी को हराती हैं तो इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज हो जाएगा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending