Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ये हैं इस लोकसभा चुनाव की सबसे खूबसूरत प्रत्याशी, तस्वीरें देखकर दिल दे बैठेंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। इस लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 23 मई यानि गुरुवार को इन सभी सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है।

इन सबके के बीच आज हम आपको 17वीं लोकसभा चुनाव की सबसे खूबसूरत महिला प्रत्याशी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तस्वीरें देखकर आप अपना दिल हार जाएंगे।

हम बात कर रहे हैं बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां की। नुसरत बांग्ला फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वो पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

नुसरत ने साल 2010 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘शोतरू’ से फिल्मीं दुनिया में कदम रखा।

 

नुसरत ने अब तक खोखा 420, खिलाड़ी, सोंधे नमार आगेय जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी उम्र महज 29 साल है। कई एग्जिट पोल के मुताबिक बशीरहाट सीट से नुसरत चुनाव जीतती नजर आ रही हैं।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending