Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

लड़की से शारीरिक संबंध कबूलने के बाद दुती चंद ने बहन पर लगाए आरोप, कहा-उसने मेरे साथ….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के 100 मीटर रेस में देश को 2 रजत पदक दिलाने वाली महिला धावक दुती चंद इन दिनों सुर्खियों में हैं।

हाल ही में समलैंगिक रिश्ते कबूल करने के बाद दुती अब अपनी बहन पर लगाए आरोपों की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दुती ने अपनी बहन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

दुती चंद ने कहा, ‘मेरी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है, उसने मुझसे 25 लाख रुपए मांगे। उसने एक बार मुझे पीटा था, मैंने पुलिस को सूचना दी थी। चूंकि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए मुझे अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

आपको बता दें कि बहन पर लगाए आरोपों से पहले दुती अपने समलैंगिक रिश्ते की बात कबूल की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि गांव की एक लड़की के साथ उनके शारीरिक संबंध हैं।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending