Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों ने दिया बड़े हमले को अंजाम, विधायक समेत 11 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तिरफ जिले में उग्रवादियों ने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए एनपीसी विधायक समेत 11 लोगों की हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक हमले में विधायक के पीएसओ (सुरक्षा अधिकारी) को भी गोली लगी है। घायलों के अस्पताल को भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हाल ही में विधायक तिरंग अबो अबोह ने एनपीपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड के आतंकियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है।

इस घटना पर मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा, एनपीपी इस घटना से बेहद हैरान है और यह सुन कर बेहद दुख हुआ कि इस हमले में विधायक तिरंग अबो अबोह की मौत हो गई। विधायक पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने भी घटना पर शोक जताया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं अरुणाचल के एमएलए तिरॉन्ग ओबोह, उनके परिवार समेत 11 लोगों की निर्मम हत्या से हैरान और बेहद दुखी हूं. हमला करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending