Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय के मांफी मांगने के पीछे ये है बड़ी वजह, जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एग्जिट पोल के बहाने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन का मजाक उड़ाने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय अब बैकफुट पर आ गए हैं। महिला आयोग की सक्रियता के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया है।

विवेक ने मंगलवार को ट्वीट डिलीट कर दो नए ट्वीट किए। पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा, “कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है, हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे। मैंने 10 साल तक करीब दो हजार लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया है। मैं किसी महिला को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं।”

एक दूसरे ट्वीट में एक्टर ने कहा, “मेरे मीम से अगर किसी महिला की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीटेड।”

इससे पहले एक पत्रकार से बातचीत के दौरान विवेक ने मांफी मांगने इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है जिसपर माफी मांगी जाए। लेकिन महिला आयोग की सक्रिया के बाद विवेक बैकफुट पर आ गए और माफी मांग ली।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending