Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोडसे को देशभक्त बताने के बाद साध्वी को हो रहा पछतावा, प्रायश्चित करने के लिए करेंगी ये काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथुराम गोडसे पर दिए बयान पर माफी मांग ली है।

साध्वी ने ट्वीट कर कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं के बाद अब समय है चिंतन मनन का, इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अंतर्गत प्रयश्चित हेतु 21 प्रहर के मौन व कठोर तपस्यारत हो रही हूं। हरिः ॐ।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के कमल हासन के बयान पर पलटवार करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। कमल हासन के बयान के जवाब में उन्होंने कहा था, ”नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे।”

साध्वी के इस बयान में उनकी चौतरफा निंदा हुई थी। उनके बयान के बाद भाजपा ने भी इस बयान से किनारा कर लिया था। चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा सिंह बयान के बारे में मध्यप्रदेश के सीईओ से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी।

विवाद बढ़ने पर साध्वी ने माफी मांगी और कहा, “अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।” इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे के ऊपर भी विवादित बयान दिया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending