नेशनल
पीएम मोदी के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के नीतीश कुमार, कहा-पार्टी से निकालने पर विचार करे बीजेपी
पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अतिंम चरण के लिए आज यानि रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। आखिरी चरण में 15 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
जिसमें उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें, पंजाब की 13 बिहार-मध्यप्रदेश की 8-8, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की सीट शामिल हैं।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वोट देने पहुंचे। वोट देने के बाद नीतीश मीडिया से मुखातिब हुए जहां उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कड़ी निंदा की।
नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी के खिलाफ ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए साध्वी को पार्टी से बाहर करने पर विचार करना चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश ने चुनाव की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में 2-3 चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाने चाहिए।
इसके अलावा अप्रैल-मई के बजाय फरवरी-मार्च या फिर अक्टूबर-नवंबर में चुनाव कराए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वह सभी राजनीतिक पार्टी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक कराने की मांग करेंगे।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन