Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

माधुरी के साथ हॉट सीन के दौरान बेकाबू हो गया था ये एक्टर, आज भी एक्ट्रेस को याद है वो मनहूस दिन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस में शुमार माधुरी के आज भी लाखों फैंस हैं।

अपने फिल्मी करियर में माधुरी ने दर्जनों यादगार फिल्में दी हैं लेकिन एक ऐसी फिल्म भी है जिसे करने का पछतावा उन्हें आज भी है।

हम बात कर रहे हैं फिल्म दयावान की। फिल्म में विनोद खन्ना और फिरोज खान लीड रोल में नजर आए थे। विनोद खन्ना के ऑपोजिट माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया था।

माधुरी दीक्षित की उम्र उस वक्त 21 साल थी जबकि विनोद खन्ना 42 के थे। फिल्म में माधुरी और विनोद के कुछ इंटीमेट और लिपलॉक सीन देने पड़े।

फिल्म रिलीज के वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इसी सीन की हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन करने के दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे।

बाद में एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा था कि फिल्म दयावान में उन्होंने जो किसिंग सीन किए, उसका उन्हें आज भी पछतावा होता है। उन्हें वो नहीं करना चाहिए था। इस फिल्म के बाद उन्होंने इंटीमेट सीन न करने के फैसला कर लिया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending