Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के 8 साल बाद प्रेग्नेंट हुई ये खूबसूरत एक्ट्रेस, कई दिनों से थी सोशल मीडिया से गायब!

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। माही विज अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं।

दोनो अपने पहले बेबी को लेकर काफी उत्साहित हैं। जय और माही ने साल 2011 में बेहद ही सीक्रेट तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था। शादी के 8 साल बाद माही प्रेग्नेंट हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर कई दिनों से सोशल मीडिया से गायब होने और पार्टियां अटेंड ना करने के बाद से माही की प्रेग्नेंसी की खबरें शुरू हुई थीं। इसी के बाद से उनके दोस्तों ने माही की प्रेग्नेंसी का अनुमान लगाया है।

जय और माही पहले से ही दो बच्चों को आंशिक रूप से गोद लिया है। दोनों ने एक बेटा और बेटी को गोद लिया है जो अपने सगे माता-पिता के साथ रहते हैं लेकिन उनके पढ़ाई और जरुरतों का खर्च ये दोनों उठाते हैं।

ये दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं। बचपन से ही माही के परिवार में एक केयरटेकर था। 2011 में जय भानुशाली से शादी के बाद वह केयरटेकर भी माही के घर में ही रहने लगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो माही ‘लागी तुझसे लगन’ में छोटे पर्दे पर नजर आ चुकी हैं जबकि जय कई रियालिटी शो को होस्ट करते हुए टीवी पर दिख चुके हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending