Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

आईपीएल फाइनल मैच में स्टेडियम में दिखी मिस्ट्री गर्ल, जानिए इस खूबसूरत लड़की के बारे में सबकुछ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हैदराबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया। मैच का रोमांच अंत तक बना रहा है और आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई ने भले ही रोमांचक मैच जीत लिया हो लेकिन स्टेडियम में लोगों का दिल किसी और ने जीता है। आरसीबी गर्ल दीपिका घोष के बाद अब मुंबई इंडियंस की फैन गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आज हम आपके लिए मुंबई इंडियंस की इस मिस्ट्रीगर्ल के बारे में पूरी जानकारी लाए हैं। आईए जानते हैं कौन है ये लड़की…

मुंबई इंडियंस का समर्थन करने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम अदिति हुंडिया है। वह फैशन और ग्लैमरस की दुनिया का जाना-माना चेहरा है। उनके नाम से अब तक कई फैनपेज और फेक अकाउंट भी बन चुके हैं।

अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। मॉडलिंग की शुरूआत उन्होंने यही से की थी। अदिति ने फेमिना मिस इंडिया 2017 में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

2018 में अदिति ने मिस दिवा 2018 का खिताब जीता जहां उन्हें मिस दिवा सुपरनैशनल टाइटल मिला। वह पोलैंड में भी मिस सुपरनैशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कुछ घंटों में ही उनके 93 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं।

 

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending