Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

धोनी कब लेंगे संन्यास? फाइनल मैच के बाद इशारों में दिया जवाब

Published

on

Loading

हैदराबाद। हैदराबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया। मैच का रोमांच अंत तक बना रहा है और आखिरी गेंद महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

जीत के साथ मुंबई ने चौथी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मैच के बाद धोनी से काफी देर तक बातचीत की।

इस दौरान धोनी ने मैच को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई सारी गलतियां कीं और जिस टीम ने एक गलती कम की, उसी की जीत हुई।

मांजरेकर ने जब धोनी से यह पूछा कि अगले साल भी वह आईपीएल में होंगे, तो धोनी रहस्यपूर्ण जवाब देकर चले गए। इंटरव्यू के बाद मांजरेकर ने जाते-जाते धोनी से कहा, ‘शानदार सफर रहा। आपको अगले सीजन में फिर देखने की उम्मीद है।’ इस पर धोनी ने कहा, ‘हां, उम्मीद है।’

आपको बता दें कि लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इस बार इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो जाएंगे। लेकिन अब तक उन्होंने किसी प्रकार का संकेत नहीं दिया है।

आईपीएल-12 में उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में धोनी के इस संकेत के बाद फैंस उन्हें अगले साल दोबारा आईपीएल में देखने की उम्मीद जता रहे हैं।

 

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending