Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वोट देने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए जो कहा वो हैरान कर देने वाला है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान आज यानि रविवार को 7 राज्यों के 59 सीटों पर हो रहे हैं। छठे फेज में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

दिल्ली में वोटिंग के दौरान कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट किय़ा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला।

राहुल वोट देने के लिए अपने घर से पैदल ही मतदान केंद्र तक पहुंचे थे। वोटिंग के बाद राहुल गांधी पीएम मोदी पर तीखे हमले करते नजर आए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने प्यार प्रयोग किया जबकि नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया है। राहुल ने कहा कि प्यार जीतने वाला है।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालने पहुंचे थे।

उनके साथ नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी व राहुल गांधी के करीबी अजय माकन भी मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। वोटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा गया है और इसमें सबसे जरूरी मुद्दा बेरोजगारी व किसानों की हालत है।

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता हमारी मालिक है और कितनी सीटें आएंगी ये जनता ही तय करेगी।

 

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending