Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा, ‘लड़की कहती थी बिना शादी संबंध बनाओ’

Published

on

Loading

मुंबई। ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से मशहूर हुए एक्टर करण सिंह ओबेरॉय के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। करण पर एक महिला ज्योतिष ने रेप का आरोप लगाया है।

महिला के आरोप के बाद करण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां वो जज के सामने फफककर रो पड़े। अब करण के सपोर्ट में पूजा बेदी और बैंड ऑफ बॉयज आए हैं।

पूजा बेदी और करण ओबेरॉय पिछले 15 सालों से दोस्त हैं। करण का बचाव करते हुए पूजा ने कहा, ‘मैं इस खबर को पढ़कर बहुत परेशान हूं कि कैसे कुछ महिलाएं अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करती हैं। मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि शादी का झांसा देकर कोई कैसे रेप कर सकता है।’

पूजा बेदी ने लड़की को लेकर खुलासा किया, ‘मैंने उन दोनों की चैट पढ़ी थी। उसने लिखा था कि क्या हम बिना फ्यूचर के बारे में सोचे रिश्ता बना सकते हैं। मेरे शरीर को इसकी जरूरत है। तुम मुझे बताना कि क्या करना चाहते हो।’ पूजा कहती हैं कि इस मैसेज से साफ है कि ये एक तरफा प्यार था । लड़की ने करण को फंसाया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending