Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कभी हीरो के पीछे डांस किया करते थे ये एक्टर, आज खुद बन चुके हैं सुपरस्टार

Published

on

Loading

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिनको शोहरत विरासत में नहीं बल्कि कड़ी मेहनत करने से मिली। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी फिल्म स्टार के पीछे डांस किया करते थे लेकिन कड़ी मेहनत और हार न मानने के जज्बे की वजह से आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। तो आईए जानते हैं कौन से हैं वो सितारे…

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बेशक एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा। शाहिद ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की बाद में उन्हें फिल्म ‘इश्क विश्क’ में लीड रोल करने का मौका मिला।

काजल अग्रवाल
काजल को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो ऐश्वर्या राय बच्चन के एक गाने में नजर भी आती हैं। काजल ने फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आने वाले समय का सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने ऋतिक रोशन के पीछे धूम मचाले गाने में डांस किया था।

अरशद वारसी
अरशद वारसी की आज किसी पहचना के मोहताज नहीं। अरशद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने 80 के दशक के सुपरस्टार जितेन्द्र के कई गानों में हिस्सा लिया था और अनिल कपूर के लिए ‘रोमियो नाम मेरा, चोरी है काम मेरा’ को कोरियोग्राफ भी किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending