Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जागरण में गाने वाले शख्स ने सिंगिंग रियलिटी शो जीतकर रचा इतिहास

Published

on

Loading

मुंबई। सिंगिग रियलिटी शो द वॉइस सीजन 3 को सुमित सैनी ने जीत लिया है। शो के कंटेस्टेंट अदनान अहमद को हराकर सुमित खिताब अपने नाम किया।

रियलिटी शो जीतने के बाद सुमित को 25 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है। आपको बता दें कि सुमित हर्षदीप कौर की टीम में थे। हर्षदीप के अलावा शो में कनिका कपूर, अरमान मलिक, अदनान सामी ने नजर आए थे।

‘द वॉयस’ सीजन 3 की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी। सुमित सैनी के अलावा फाइनल में अदनान अहमद, हरगुन कौर और सिमरन चौधरी भी फिनाले में पहुंचे थे।

सुमित सैनी शो से पहले रात्रि जागरण और माता के जगराते में भजन गाया करते थे। इसी जुनून के चलते आज उन्हें बड़ी कामयाबी मिली।

सुमित सैनी 23 सालों में 2 लाख से ज्यादा जागरण कर चुके हैं। सुमित ने बताया था लोग उनके लुक का मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना लुक चेंज किया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending