Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पड़ोसी, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने जन्म के समय से ही लगातार सुर्खियों में रहते हैं। कभी-कभी उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से उनके पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी परेशान हो जाते हैं लेकिन अब तैमूर की इस पॉपुलैरिटी से पड़ोसियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पड़ोसियों की परेशानी इस हद तक बढ़ गई कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। आपको बता दें कि पड़ोसियों ने पुलिस से तैमूर की नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ शिकायत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स खड़े रहते हैं। इस दौरान वहां आस-पास रहने वाले लोगों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना सैफ-करीना के पड़ोसी करते रहते है। इसलिए ये शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending