Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

8वें दिन एवेंजर्स एंडगेम ने की जबरदस्त कमाई, जल्द टूट सकता है बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

Published

on

Loading

मुंबई। एवेंजर्स: एंडगेम की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई से पिछले सारे फिल्मों के रिकॉर्ड खतरे में पड़ गए हैं।

एक हफ्ते से ज्यादा समय होने के बावजूद सिनेमाघरों में अबतक यह फिल्म हाउसफुल चल रही है। कई बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

शुक्रवार को फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ यह फिल्म 260 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखते हो ट्रेड एनालिस्ट जल्द ही एवेंजर्स के 300 करोड़ की कल्ब में पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म की कमाई सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

आपको बात दें कि बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 510 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending