Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एवेंजर्स एंडगेम ने 5वें दिन की इतनी जबरदस्त कमाई, सलमान-आमिर भी नहीं तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड

Published

on

Loading

मुंबई। 26 अप्रैल को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्सः एंडगेम की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। सुपरहीरोज से सजी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक एवेंजर्स इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 215 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। तरण के मुताबिक इस फिल्म ने मंगलवार को शानदार कमाई करते हुए 26 करोड़ की कमाई की है।

आपको बता दें कि एवेंजर्स: एंडगेम पहले ही दिन से कमाई का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 53.10 करोड़ की कमाई कर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending