Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

11 साल पहले और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती थीं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देखकर दिल दे बैठेंगे

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी।

इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अनुष्का रातोंरात स्टार बन गईं। उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी मॉडलिंग के समय के तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में अनुष्का मौजूदा समय से बिलकुल अलग नजर आ रही हैं जिससे उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि मॉडलिंग के दिनों की यह तस्वीर 11 साल पुरानी है। इस तस्वीर में अनुष्का रैंप पर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं।

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अनुष्का ने महज 15 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। अनुष्का की यह तस्वीर भी उसी समय की है जब वह मॉडलिंग करती थीं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending