Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था शख्स, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने करा दी शादी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अहमदाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ना एक प्रेमी जोड़े की शादी की वजह बन गया।

दरअसल, वत्सल पारेख नाम का शख्स अहमदाबाद की सड़कों पर अपनी प्रेमिका के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन किए बिना आराम से घूम रहा था तभी चेकिंग के दौरान यह जोड़ा पकड़ा गया।

ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार को युवक के घर चालान भेजा। लड़के के घर वालों को जब चालान मिला तो उसमें एक फोटो भी था।

फोटो में लड़के के साथ बाइक पर एक लड़की बैठी हुई दिख रही थी। घर वालों ने लड़की के बारे में पूछा तो बेटे ने बयाया कि वो उसकी प्रेमिका है।

दोनों प्यार में हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इस पर लड़के के माता-पिता ने लड़की के परिवार वालों को अपने घर पर बुलाया।

दोनों परिवार वालों ने मिलकर लड़के-लड़की की शादी तय कर दी। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद लड़के ने अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया। लड़के ने पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया।

ट्वीट नें लड़के ने लिखा ‘मुझे डाक के जरिए पुलिस का ये मेमो मिला। इसके साथ एक बेहद हास्यास्पद घटना भी हुई। इस मेमो के साथ आई फोटो में मैं और मेरी गर्लफ्रेंड दिख रहे थे। पहले मेरे माता-पिता उसके बारे में नहीं जानते थे, लेकिन इस मेमो के कारण वह अब सब जान गए हैं।’

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending