Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस की हर घर में होती थी पूजा, काम नहीं मिलने पर बोल्ड फिल्मों में करना पड़ा काम

Published

on

Loading

मुंबई। 90 के दशक में टीवी सीरियल रामायण में सीता के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं।

साल 1965 में जन्मी दीपिका को रामायण सीरियल से पूरे भारत में पहचाना जाने लगा था। आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के चलते दीपिका ने एक फिल्म में बोल्ड सीन फिल्माने में भी कोई संकोच नहीं किया था।

हालांकि रामायण में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने अपने अभिनय करियर में ऐसे दृश्यों को करने से मना कर दिया था।

दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। हेमंत श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश के मालिक हैं। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां हैं- निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब पति की कंपनी की मार्केटिंग टीम की हेड हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending