Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेहद कम पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड के ये सितारे, नं 3 तो है अनपढ़

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को 12.30 बजे घोषित कर दिए गए। यूपी बोर्ड के निदेशक विनय कुमार पांडे और बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की।

यूपी बोर्ड के परिक्षा परिणामों के बीच आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जो बेहद कम पढ़े लिखे हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वो सितारे….

सलमान खान

सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन लिया लेकिन कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।

राखी सावंत

फिल्मों में अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी सावंत का असली नाम नीरू भेदा है। खबरों की मानें तो राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending