Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

देहरादून के होटल सैफरॉन लीफ में मिस्टर और मिस इंडिया का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च

Published

on

Loading

देहरादून। देहरादून के होटल सैफरॉन लीफ में गुरूवार को मिस्टर और मिस इंडिया 2019  के फर्स्ट लुक को लेकर प्रेसवार्ता की गई। आयोजित प्रेसवार्ता में  “मिस्टर और मिस इंडिया 2019”  प्रतियोगिता में दिए जाने वाले क्राउन एवम ट्राफी का भी लोकार्पण किया गया साथ ही साथ प्रतिभागियों को भी पहली बार लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया।

विदित हो कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। इस दौरान आयोजक डिज़ाइनर सूफी शाबरी ने कहा कि जो युवक युवतियां मॉडलिंग में नाम कमाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

युवाओं को फैशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे जीवन एक प्रकाशमय पथ पर अग्रसित हो सके ऑडिशन के दौरान युवक युक्तियां अपने हुनर का परिचय दिया।

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी कि इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 27 अप्रैल 2019 को शाम 6 बजे  होटल सैफरॉन लीफ जीएमएस रोड देहरादून में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध डिज़ाइनर सूफी सबरी, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर इमरान शेख, दक्ष तिवारी, संचालक करता थरुष उपमन्यु, ग्रूमर्स रोली वर्मा, अक्षत वर्मा साथ ही साथ ज्यूरी सदस्यों में अम्मी कौर, स्वेता त्यागी,  अन्नू डागर, शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending