Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

इस खिलाड़ी ने 25 गेंदों में लगाया सबसे तेज शतक, एक ओवर में जड़े 6 छक्के

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 50 ओवर के मैच में आपने 300 से ज्यादा रन कई बार बनते देखे होंगे लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि ऐसा कारनामा अब टी-20 में हुआ है तो? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना।

ऐसा कारनामा कर दिखाया है ग्लोसेस्टरशायर सेकेंड इलेवन टीम ने। इस मैच के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जार्ज मुंसे ने इतिहास रचते हुए ग्लोसेस्टरशायर सेकेंड इलेवन टीम के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड बना डाले।

उन्होंने न सिर्फ 25 गेंदों पर शतक लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया बल्कि एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी कारनामा किया।

ग्लोसेस्टरशायर सेकेंड इलेवन और बाथ सीसी के बीच हुए एक अनाधिकारिक टी-20 मैच में मुंसे ने 39 गेंदों पर 147 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

इस मैच में मुंसे के साझेदार जीपी विलोज ने भी 53 गेंदों पर शतक लगाया लेकिन मुंसे ने खास कारनामा कर दिया। मुंसे ने अपनी पारी में 5 चौके और 20 छक्के लगाए।

अपनी पारी के दौरान मुंसे ने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए। बता दें कि इस मैच में मुंसे मैदान पर उतरते ही धमाका करना शुरू कर दिया।

उन्होंने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक पूरा करने में महज 8 गेंद ही खेली। इसी दौरान उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाए।

ग्लोसेस्टरशर की टीम ने इन मुंसे और विलोज की लाजवाब पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 326/3 रनों का हैरतअंगेज स्कोर खड़ा किया।

Continue Reading

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending