Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सावधानः वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, दोबारा आ सकता है केदारनाथ में महाप्रलय!

Published

on

Loading

देहरादून। भूवैज्ञानिकों ने केदारनाथ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर इसी तरह केदारनाथ घाटी में अंधाधुन निर्माण कार्य चलता रहा तो दोबारा महाप्रलय आ सकता है।

केदारपुरी हो या गौरीकुंड-पैदल मार्ग सभी जगह अवैज्ञानिक ढंग से ग्लेशियर की ओर से आई गाद (मोरेन) के ऊपर और एवलांच शूट (ग्लेशियरों के तीव्रता से बहने वाला मार्ग) के मुहाने पर निर्माण हो रहा है। इससे बड़ी आपदा को दोबारा न्योता दिया जा रहा है।

भूवैज्ञानिकों ने चेताया है कि मोरेन के ऊपर और एवलांच के मुहाने पर निर्माण कार्य चल रहा है,इससे खतरा है। पहले केदारनाथ क्षेत्र में सीधे हिमपात ही होता था।

ग्लेशियर धीरे-धीरे गलते थे और इसका पानी नुकसान नहीं पहुंचाता था, लेकिन वातावरण में बढ़ते तापमान से घाटी में अतिवृष्टि होने की संभावना रहती है। इससे एवलांच शूट खतरनाक पहले से अधिक विनाशकाय होते जा रहे हैं।

फिलहाल अभी मंदिर क्षेत्र में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण निर्माण कार्य थमा हुआ है। केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 09 मई को दोबारा खुल रहे हैं।

प्रादेशिक

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बैरक में मिले बेहोश

Published

on

Loading

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया। जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी।

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है। उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

Continue Reading

Trending