Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साध्वी प्रज्ञा का एक और विवादित बयान, कहा-बाबरी ढांचा गिराने पर गर्व

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने और भोपाल से टिकट पाने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हेमंत करकरे की शहादत पर टिप्पणी करने के बाद अब साध्वी ने अब एक और विवादित बयान दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराने में उनकी भी भूमिका रही है।

अपने इस विवादित बयान पर साध्वी रविवार को भी कायम रहीं। उन्होंने कहा, हां, मैं अयोध्या गई थी। मैंने कल भी ये कहा था। मैं मना नहीं कर रही। मैंने ढांचे को तोड़ा था। मैं वहां जाकर राम मंदिर निर्माण में भी मदद करूंगी। कोई हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता। राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं।

शनिवार को साध्वी ने उस समय राजनीतिक हलचल पैदा कर दी जब उन्होंने कहा कि वह बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ गईं और उसे ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर जरूर बनेगा। एक भव्य मंदिर बनेगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक समयसीमा बता सकती हैं तो उन्होंने कहा, ‘हम मंदिर वहीं बनाएंगे। आखिरकार, हम ढांचे को ध्वस्त करने के लिए गए थे।’

 

 

नेशनल

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बंटवारे के साथ ही पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं।

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

किन सीटों पर उतरेंगे किसके उम्मीदवार

इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वहीं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Continue Reading

Trending