आध्यात्म
घर में भूल से भी नहीं लगानी चाहिए हनुमान जी की ये तस्वीरें, होता है बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। बजरंगबली को संकटमोचक भी कहा जाता है। आज हम बजरंगबली से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं जो बहुत कम ही लोगों को पता होगी। आज हम आपको बताएंगे कि हनुमान जी की कौन सी तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। तो आईए जानते हैं कौन सी हैं वो तस्वीरें…
संजीवनी बूटी का पहाड़ लिए आकाश में उड़ रहे हनुमान जी फोटो घर में नहीं लगानी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, बजरंग बली की मूर्ति या तस्वीरों की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करनी चाहिए।
भगवान राम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाए हनुमान जी फोटो भी घर में नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में अशांति बनी रहती है।
राक्षसों का नाश करते हुए या फिर हनुमान जी द्वारा लंका दहन की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में सुख और समृद्धि की कमी रहती है और हनुमान जी की कृपा नहीं मिल पाती।
पीले रंग का वस्त्र पहने हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाना शुभ होता है। इसके अलावा जिस तस्वीर में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहे हों, उसको लगाने से घर में धन की वर्षा होती है।
आध्यात्म
होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण, होलिका दहन के समय नहीं होगा भद्रा का साया
होली पर चंद्रग्रहण लग रहा है, किंतु यह भारत मे नही दिखाई देगा। न ही होलिका दहन पर भद्रा का असर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है। काशी सहित पूरे देश मे 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।
फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी। अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक भद्रा की छाया रहेगी। होलिका दहन के समय भद्रा का साया नही रहेगा।
होलिका दहन मुहूर्त- होलिका दहन भद्रा के बाद रात 11:13 बजे से मध्य रात्रि 12:33 के मध्य होगा। सर्वाथ सिद्ध योग सुबह 7:34 बजे से अगले दिन सुबह 6:19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:34 बजे रहेगा।
-
योग एवं आयुर्वेद2 hours ago
डिप्रेशन से लड़ने में मददगार है वर्कआउट, हैप्पी हॉर्मोन्स होते हैं डेवेलप; जानिए डिटेल
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप है
-
नेशनल1 day ago
सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका की खारिज, आज ही जाना होगा जेल
-
आध्यात्म2 days ago
होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण, होलिका दहन के समय नहीं होगा भद्रा का साया
-
नेशनल2 days ago
समुद्री डाकुओं के लिए काल बनी भारतीय नौसेना, 40 घंटे के ऑपरेशन में 35 समुद्री लुटेरों ने किया सरेंडर
-
प्रादेशिक2 days ago
नोएडा पुलिस का एक्शन, सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव गिरफ्तार
-
नेशनल2 days ago
ईडी ने केजरीवाल को भेजा 9वां समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप 2023 की पिच को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, कहा- मेरे देखते ही दखते…..