Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, पढ़े 61.12 फीसदी वोट

Published

on

Loading

दूसरे चरण में आज लोकसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 05:00 बजे तक 61.12% वोट पड़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत पश्चिम बंगाल में पड़े, जहां कुल 75.27% वोट डाले गए। इसके अलावा असम में 73.32%, मणिपुर में 74.69% और पुडुचेरी में 74.40% वोट पड़े।

ओडिशा, महाराष्ट्र, यूपी के साथ साथ असम में ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। वहीं मथुरा के गोवर्धन ब्लॉक के 46 नंबर बूथ पर दो घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हो सका। ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ईवीएम की खराबी के कारण 70 मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रभावित रही।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को देशभर के 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल की 3,कर्नाटक की 14, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, महाराष्ट्र की 10, तमिलनाडु की 38, जम्मू-कश्मीर की 2 और मणिपुर व पुडुचेरी की 1-1 सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 15.80 करोड़ से अधिक वोटर 1600 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगे।

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending