Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-गुंडों की पार्टी……

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जमकर घेरने वाली प्रियंका चतुर्वेदी इन दिनों पार्टी से नाराज चल रह हैं। टीवी डिबेट में विरोधियों पर जमकर निशाना साधने वाली प्रियंका ने कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि  गुंडों की पार्टी में पकड़ मजबूत होती जा रही है जो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने लिखा कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस संदेश को लिखा, इसके साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है।

चिठ्ठी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की।

प्रियंका की शिकायत के बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया लेकिन अब एक बार फिर घटना पर खेद जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है।

ट्वीट की गई चिट्ठी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं की बहाली का आदेश दिया गया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending