Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

#Metoo के चक्कर में फंसे अजय देवगन, हो सकता है भारी नुकसान!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दे दे प्यार दे’  की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सुर्खियों में आने की वजह अजय खुद नहीं बल्कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहे आलोकनाथ हैं।

मी-टू कैंपने के बाद आलोकनाथ के खिलाफ कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसके बाद आलोकनाथ को फिल्म इंडस्ट्री में बहिष्कार का सामना करना पड़ा था।

लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे आलोकनाथ की मुश्किलें एक बार बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत में #MeToo अभियान को रफ्तार देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दे दे प्यार दे के मेकर्स और अजय देवगन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के मेकर्स और अजय देवगन को आलोकनाथ संग काम करने पर तनुश्री ने कड़ी आप्त्ति जताई है। एक बयान में तनुश्री दत्ता ने कहा, ”सिनेमा जगत झूठों, शो ऑफ करने वालों और पाखंडियों से भरा है।

आलोकनाथ पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद फिल्म में आलोकनाथ से सीन्स को दोबारा से री-शूट किया जा सकता था। लेकिन नहीं, उन्होंने रेपिस्ट आलोकनाथ को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा।”

तनुश्री दत्ता ने कहा- ”दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। ऐसे में अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे। उनके सीन्स को रीशूट कर सकते थे।”

बता दें, आलोकनाथ पर राइटर विनता नंदा ने पिछले साल रेप का आरोप लगाया था। एक्टर के खिलाफ केस भी दायर किया गया था। इस साल जनवरी में मुंबई सेशन कोर्ट ने आलोकनाथ को अग्रिम जमानत दी।

इससे पहले अजय देवगन ने मीटू अभियान को सपोर्ट करते हुए कहा था कि इस अभियान के तहत उन्हें जो सुनने को मिल रहा है वो उससे काफी परेशान हैं। अगर किसी ने महिला के साथ गलत हरकत की है तो उस शख्स के साथ ना ही मैं और ADF (अजय देवगन फिल्मस) खड़ा होगा। अब देखना यह होगा कि तनुश्री के सवाल उठाने पर अजय कैसा रिएक्शन देते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending