Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साध्वी को जेल में दिखाई गयी पोर्न फिल्म, जबरन खिलाया गया मांस, अब इस तरह देंगी मुंहतोड़ जवाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लंबे समय से चल रहे कयासों के बाद आखिरकार बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई है। सदस्यता लेने के बाद साध्वी ने बीजेपी कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी की। इस बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, रामलाल, सुहास भगत, अनिल जैन, प्रभात झा जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी उन्हें दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक साध्वी की उम्मीदवारी का ऐलान बुधवार शाम तक किया जा सकता है।

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि यदि संगठन का आदेश होगा तो वह ‘धर्मयुद्ध’ लड़ने के लिए तैयार हैं। साध्‍वी ने कहा था कि जिस दिग्विजय सिंह ने हिंदू धर्म को पूरे विश्व में बदनाम किया। भगवा ध्‍वज को आतंकवाद का रूप बताया। अध्‍यात्‍म और त्‍यागमय जीवन पर आक्षेप किए और राष्‍ट्रधर्म को कलंकित किया; उसके खिलाफ यदि मुझे चुनाव लड़ना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगी।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि अभी तक मैं किंगमेकर की भूमिका में थी लेकिन अब यदि संगठन के आदेश पर किंग बनना पड़े तो वे इसके लिए तैयार हूं। मालेगांव विस्फोट कांड की वजह से सुर्खियों में आई साध्वी प्रज्ञा सिंह का नाम ज्यादा चर्चा में था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। परिवारिक पृष्ठभूमि के चलते वे संघ व विहिप से जुड़ी और फिर बाद में संन्यास धारण कर लिया। 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट में उन्हें गिरफ्तार किया गया गया। हाल ही में वे दोषमुक्त हुई हैं।

आपको बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों ने आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टॉर्चर करने के लिए उनको पोर्न फिल्में दिखाईं। ये सनसनीखेज दावा इसी केस के एक अन्य आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी ने किया था। चतुर्वेदी के मुताबिक़, साध्वी प्रज्ञा को जांच अधिकारियों द्वारा टार्चर के नाम पर लैपटॉप पर पॉर्न मूवी और अश्लील फोटो दिखाई जाती थी।

आपको बता दें कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट के लिए बम को मोटर साईकिल में लगाया गया था। शुरुआत में घटना की जांच महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने की थी। प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी भी एटीएस ने की थी। गिरफ्तारी का आधार ब्लास्ट में उपयोग की गई मोटर साईकिल थी। यह मोटर साईकिल प्रज्ञा ठाकुर के नाम रजिस्टर्ड थी।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending