Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक पत्नी के साथ रात में दूसरी के साथ दिन में संबंध बनाता था पति, ऐसे खुला राज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स ने दो पत्नियों के साथ लगभग 9 साल तक रहा लेकिन दोनों को इस बात की भनक नहीं लगी।

शख्स एक पत्नी के साथ दिन में तो वहीं दूसरी के साथ रात में समय बिताता था। यह सब 9 साल तक चलता रहा है लेकिन एक दिन इस राज से पर्दा उठ गया। दरअसल, नौ साल पहले शख्स ने प्रेम विवाह किया था। उसके घर वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसे मंजूरी नहीं दी।

इसके बाद घरवालों ने सामाजिक रीति-रिवाजों से उसकी दूसरी शादी कर दी। परिवार के दबाव में उसने नौ सालों तक दोनों पत्नियों के साथ रिश्ता बनाए रखा। दूसरी पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हाल ही में जब उसे इसका पता चला तो उसने महिला हेल्पलाइन-181 में शिकायत दर्ज कर दी।

इस तरह पकड़ा गया

2011 में इस शख्स ने प्रेम विवाह किया। पहली पत्नी से उसका ढाई साल का बेटा और दूसरी से पांच साल का बेटा है। हेल्पलाइन ने जब दोनों पत्नियों से पूछा गया कि उन्हें इतने साल तक इस बात का पता कैसे नहीं चला तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था।

दोनों पत्नियों ने बताया कि पति कभी डे तो कभी नाइट शिफ्ट का बहाना करके घर से गायब रहता था। दूसरी पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे एक पोस्ट में महिला के साथ अपने पति को देखा था। उसने जब पति से पूछा तो तस्वीर दिख रही महिला को उसने दोस्त बता दिया। कुछ दिनों बाद वो महिला उसे बाजार में मिल गई। दूसरी पत्नी ने जब वो फोटो दिखाकर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि फोटो में दिख रहा शख्स उसका पति है।

ससुराल वालों ने क्या कहा….

दूसरी पत्नी का आरोप है कि जब उसने अपने पति की पहली शादी के बारे में ससुरालवालों को बताया तो उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में मालूम है। उन्होंने कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। जिसके बाद मैंने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के बाद से पति घर नहीं आया है।

 

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending