Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्टर संग रोज संबंध बनाती थी एक्ट्रेस, हवस ने करियर किया बर्बाद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। #METOO कैंपेन चलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से काले राज लोगों के सामने आए थे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसे अवैध संबंध के चलते इंडस्ट्री में प्रतिबंध झेलना पड़ा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस पर एक एक्टर संग अवैध संबंध बनाने के आरोप में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इस एक्ट्रेस का नाम है निकिता ठकराल है। निकिता ने साल 2002 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग की शुरुआत की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर डी रामा नायडू ने उन्हें जुहू (मुंबई) के एक होटल में देखा और अपनी फिल्म ‘Hai'(2002) के लिए कास्ट कर लिया। यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन निकिता का करियर चल निकला। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2011 में निकिता पर कन्नड़ एक्टर टी दर्शन के साथ अवैध संबंधो का आरोप लगा। यह आरोप किसी और ने नहीं दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी ने लगाया था। उनका कहना था कि निकिता के साथ संबंधों के चलते दर्शन उनसे मारपीट करते हैं।

विजयलक्ष्मी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरेस्ट कर लिया था। हालांकि शिकायत वापसे लेने के बाद दर्शन को जमानत मिल गई।

लेकिन अवैध संबंधों का आरोप निकिता के लिए बेहद बुरा साबित हुआ। कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने उन्हें 10 सितंबर 2011 से तीन साल के लिए इंडस्ट्री से बैन कर दिया था।

एसोसिएशन के इस फैसले का फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे सेलेब्स और कई लोगों ने विरोध किया। इतना ही नहीं बेंगलुरु में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा था।

लोगों का कहना था कि प्रेम संबंध किसी का निजी मसला हो सकता है। ऐसे में एक एक्ट्रेस को बैन करने का फैसला गलत है। चौतरफा विरोध के चलते पांच दिन बाद ही इस बैन को वापस लेना पड़ा था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending