Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने बीच सड़क पर की अभिषेक की मदद, ऐश्वर्या जिंदगी भर नहीं भूलेंगी एहसान!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित अफेयर्स की ऑल टाइम लिस्ट बनाई जाए तो सबसे पहला नाम सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम आएगा। 90 के दशक में सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरा करता था।

कहा जाता है कि मंसूर अली की फिल्म जोश (2000) में शाहरुख का किरदार पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था। लेकिन सलमान ने यह फिल्म केवल इसलिए छोड़ दी क्योंकि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का रोल मिला था।

आज हम सलमान और ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। एक वक्त था जब सलमान से अभिषेक की बीच रोड पर मदद की थी। रह गए न हैरान?

बात सही है लेकिन ऐसा रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में हुआ था। साल 2000 में आई फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में सलमान गेस्ट अपीरियंस में नजर आए थे।

यह फिल्म मुख्यतौर पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की थी। इस फिल्म में सलमान की एंट्री तब होती है जब करन (अभिषेक) साहिबा (ऐश्वर्या) को घर में छोड़कर जा रहा होता है। उस वक्त तक साहिबा, पति का नाटक कर रहे करन के प्यार में पड़ चुकी होती है।

वहीं करन इस कशमकश में होता है कि वह क्या करे? वह रास्ते में ट्रक ड्राइवर की मदद लेता है और यह ट्रक ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान थे। मतलब यह कि पर्दे पर सलमान ऐश्वर्या के पति यानी अभिषेक बच्चन के ड्राइवर के तौर पर नजर आ चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending