Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भाजपा के लिए प्रचार करने निकली थी एक्ट्रेस, हैलीकॉप्टर क्रैश होने से हुई मौत

Published

on

Loading

मुंबई। लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए जमकर स्टार प्रचारकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन स्टार प्रचार में ज्यादातर संख्या फिल्मी सितारों की है।

ये फिल्मी सितारे जगह-जगह रैलियां करके अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते हैं। आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी स्टार प्रचारक के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पार्टी का प्रचार करने गई थी लेकिन हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हम बात कर रहे हैं सूर्ववंशम फिल्म से हिट होने वाली एक्ट्रेस सौंदर्य की। 17 अप्रैल 2004  को सौंदर्या ने भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए बैंगलोर से हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी थी, लेकिन वो हेलिकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया था।

 

उस समय सौंदर्या के पेट में 7 महीने का बच्चा था। बता दें कि मौत से कुछ महीने पहले ही सौंदर्या ने भाजपा ज्वाइन की थी। जिस वक्त सौंदर्या की मौत हुई, तब वे महज 31 साल की थीं।

उनका नाम सौंदर्या सत्यनारायण था। वो मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के पहले साल उनके पिता के दोस्त ने उन्हें एक फिल्म ऑफर कर दी।

इसके बाद पढ़ाई पीछे छूट गई और वो हीरोइन बन गईं। सौंदर्या ने अपने क्लासमेट, फ्रैंड और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जी एस रघु से शादी की थी।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending