Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ‘न्याय योजना के जरिए सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। पांच साल सरकार से बाहर रहने के बाद कांग्रेस पार्टी सियासी दंगल में बीजेपी को किसी भी तरह चारों खाने चित करने की कोशिश में है।

इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब ऐसा दांव चल दिया जिसे लोग मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है। इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी व प्रियंका की मां सोनिया गांधी को लेना है।

आपको बता दें कि पार्टी में महासचिव बनने के बाद प्रियंका ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रही हैं। प्रियंका देश के कई कोनों में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रही हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending