Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने रायबरेली में किया रोड शो

Published

on

Loading

रायबरेली| कांग्रेस अध्यक्ष और अपने बेटे राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के अगले दिन गुरुवार को रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी ने गुरुवार को नामांकन से पहले अपना रोड शो शुरू कर दिया। भुयेमाओ अतिथि गृह से पूर्वान्ह लगभग 11.45 बजे निकलीं सोनिया ने सबसे पहले मोहन सिंह नेत्रालय के पास हवन किया। उन्होंने राहुल गांधी, बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मारिया के साथ हाथी चौक से अपना रोड शो शुरू किया। वे रोड शो करते हुए कलेक्टरेट कार्यालय तक जाएंगे।

रोड शो में भाग लेने के लिए राहुल गांधी दिन में पहले ही रायबरेली आ गए थे, वहीं उनकी बहन, बहनोई, भांजे, भांजी ने सोनिया गांधी के साथ गेस्ट हाउस में रात गुजारी। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हाथों में कांग्रेस की न्याय योजना की तख्तियां भी थीं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रति महीने 6,000 रुपये देने का वादा किया गया है।

सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी और इसके बाद गुरुवार रात नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया 2004 लोकसभा चुनाव से यहां से जीत रही हैं। इससे पहले वे 1999-2004 में अमेठी से सांसद रही थीं।
पिछले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को मात्र दो – अमेठी और राय बरेली सीटों पर जीत हासिल हुई थी। रायबरेली में पांचवें चरण के तहत छह मई को चुनाव होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending