Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान को लगा तगड़ा झटका, दबंग 3 हुई लीक

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3′ की शूटिंग में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे सलमान भी हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग 3 की कहानी लीक हो गई है।

फिल्म में इस बार सलमान किसानों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म का कहानी लीक हो जाने से फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में हो रही है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending