Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस में शामिल होते ही शत्रुघ्न सिन्हा को मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहकर पार्टी खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को आखिरकार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

सदस्यता लेते समय शत्रुघ्न के साथ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोहिल भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें पटना साहिब सीट से टिकट मिल गया है।

शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की लिस्ट जारी की जिसमें पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। सिन्हा इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि बिहार के पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार से सांसद हैं। भाजपा के टिकट पर इस सीट से वह 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending