Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर ने चुपके से कर ली सगाई, सामने आया सबसे बड़ा सबूत!

Published

on

Loading

मुंबई। आलिया भट्ट के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। आलिया आजकल जिस भी फिल्म में काम करती हैं वो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है।

फिल्मों के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी कई बार सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों ने सबसे सामने एक-दूसरे को किस कर लिया जिसके बाद चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की सगाई हो चुकी है।

साथ ही दोनों जल्द ही शादी करने का भी मन बना चुके हैं। डीएनए की खबर के मुताबिक, ‘रणबीर ने आलिया को स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में घुटनों पर बैठ सगाई के लिए प्रपोज किया था।’

‘आलिया ने रणबीर को हां कहने में पलभर की भी देरी नहीं लगाई। वहीं पर दोनों ने सगाई की। सगाई के सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया।’

बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए ये कपल स्विट्जरलैंड गया था। वहीं पर आलिया और रणबीर ने सगाई की, हालांकि इस पर इस कपल की ओर से कोई बयान नहीं आया है । आलिया और रणबीर ने अपनी सगाई की खबरों को बाहर नहीं आने दिया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending