Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

IPL 2019: इन दो टोटकों से मुंबई से बन जाएगा चैंपियन, जानकर आपको भी हो जाएगा यकीन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 का रोमांच हर साल की तरह एक बार फिर से शुरू हो चुका है। अब तक खेले गए मुकाबलों से यह तय हो चुका है कि लगभग 60 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आगे होने वाले मैच काफी दिलचस्प होंगे।

आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के लिए अभी लोगों को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरूआत में कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं जिससे यह लग रहा है कि इस बार भी मुंबई इंडियंस ये खिताफ चौथी बार अपने नाम कर लेगी।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस अब तक जो तीन बार चैंपियन बनी है उस टूर्नामेंट के पहले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। और इस बार के भी पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि मुंबई इंडियंस 2013 में पहली बार आईपीएल की चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2015, 2017 में भी वह खिताब पर कब्जा की। गौर करने वाली बात ये भी है कि एक साल या सीजन छोड़कर वह चैंपियन बनी।

अगर 2013 में वह चैंपियन बनी तो 2014 के बाद वाले सीजन यानी 2015 में वह चैंपियन बनी। ऐसे ही 2016 के बाद वाले 2017 के सीजन में भी वह चैंपियन बनी और अब 2018 के बाद एक और सीजन उसके सामने है।

2013 में जब मुंबई इंडियंस पहली बार चैंपियन बनी थी तो टूर्नामेंट का पहला मैच उसने RCB के खिलाफ खेला था। उसे अपने पहले ही मैच में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 23 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

2015 में मुंबई इंडियंस जब चैंपियन बनी थी तो टूर्नामेंट के पहले मैच में उसका सामना था KKR से। यहां भी उसे पहले मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 41 रनों से पराजित कर दिया था।

वहीं 2017 में भी उसे टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 6 अप्रैल 2017 को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ खेले गए इस मैच में उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस हार बदला मुंबई इंडियंस ने फाइनल में ले लिया था। फाइनल मुकाबले में उसने पुणे को 1 रन से मात दे थी।

ये दो टोटके मुंबई के जीतने के लिए बहुत अहम बताए जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि इन टोटको से मुंबई जीतती है या फिर कोई और इस बार आईपीएल का खिताब ले जाता है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending